₹2 के इस Penny Stock में आई तूफानी तेजी! 14% उछला शेयर, रिजल्ट के बाद मची खरीदारी….

Penny Stock : Unison Metals Ltd के शेयर में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद यह स्टॉक 14.52% उछलकर ₹1.42 तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹1.24 था। ट्रेडिंग वॉल्यूम भी करीब 3 गुना बढ़ गया,

जिससे साफ संकेत मिला कि इसमें निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी दिखी। कंपनी का 52 हफ्तों का हाई ₹2.80 और लो ₹0.96 रहा है और फिलहाल शेयर अपने 52 वीक लो से करीब 48% ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹37 करोड़ है।

तिमाही नतीजों ने भर दिया नई जान

दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में Unison Metals ने जबरदस्त टर्नअराउंड दिखाया, उसी के बाद शेयर में ये तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी की रेवेन्यू 130% उछलकर ₹164 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछली समान तिमाही के मुकाबले तगड़ी ग्रोथ मानी जा रही है। नेट प्रॉफिट भी ₹37.78 लाख से बढ़कर ₹4.30 करोड़ हो गया, यानी मुनाफे में कई गुना उछाल दर्ज हुआ।

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने कुल ₹410 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया और इस दौरान उसका मुनाफा 200% से ज्यादा बढ़ा, जिसमें स्टेनलेस स्टील, सिरेमिक्स और सोडियम सिलिकेट बिजनेस का बड़ा योगदान रहा।

Read More : Jindal Steel Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

नया केमिकल प्लांट बनेगा बड़ा ग्रोथ ड्राइवर

Unison Metals अहमदाबाद में लगभग ₹30 करोड़ की लागत से 38,000 मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाला सोडियम सिलिकेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है। यह प्लांट पूरी तरह ऑटोमेटेड होगा और कंपनी को उम्मीद है कि मई 2026 से इसका कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

मैनेजमेंट का अनुमान है कि इस नए प्लांट से सालाना लगभग ₹135 करोड़ की अतिरिक्त आय हो सकती है, जिससे स्पेशियलिटी केमिकल का आउटपुट 100% तक बढ़ सकता है, वहीं कुल टर्नओवर में करीब 35% और PAT में लगभग 25% की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Read More : Jindal Steel Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

स्टेनलेस स्टील बिजनेस और स्टॉक स्प्लिट का असर

कंपनी की 100% सहायक Chandanpani Limited 300 और 400 सीरीज के एडवांस स्टेनलेस स्टील ग्रेड जैसे 304 और 316 पर फोकस कर रही है, जिनकी मांग ऑटोमोबाइल, ऑयल एंड गैस और हेवी इंजीनियरिंग सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का अनुमान है कि इस सहायक कंपनी की टॉपलाइन में लगभग 50% सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है,

जो कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पर भी पॉजिटिव असर डालेगी। नवंबर 2025 में Unison Metals ने 10:1 रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया, जिसमें फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 कर दी गई, ताकि शेयर की लिक्विडिटी बढ़ सके और छोटे निवेशकों के लिए यह स्टॉक ज्यादा किफायती हो सके।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।​