Infra Stock : पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई एनर्जी टेक सॉल्यूशंस में काम करने वाली एक स्मॉल-कैप कंपनी है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में है। कंपनी ट्रांसमिशन नेटवर्क, सबस्टेशन और टेलिकॉम इंफ्रा से जुड़े इक्विपमेंट और EPC प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है।
9 महीनों में 138% रेवेन्यू ग्रोथ और मजबूत नतीजे
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों (9MFY26) में रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन ₹486.33 करोड़ दर्ज किया, जो साल-दर-साल लगभग 138% की तेज बढ़त दिखाता है। इसी अवधि में कंपनी का EBITDA ₹64.52 करोड़ रहा, जिसमें 82% की ग्रोथ रही, जबकि PAT ₹36.50 करोड़ तक पहुंचा और इसमें करीब 90% की सालाना बढ़ोतरी दिखी। तीसरी तिमाही Q3FY26 में अकेले रेवेन्यू ₹211 करोड़ रहा, जो 114% YoY ग्रोथ है, और PAT लगभग ₹17.39 करोड़ रहा, जिसमें 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Read More : Railway Sector में बड़ी खबर! इन कंपनियों को मिले करोड़ों के ऑर्डर, आज शेयर में दिख सकती हैं तेजी…
₹1048 करोड़ का ऑर्डर बुक और बिजनेस मिक्स
31 दिसंबर 2025 तक Advait Energy Transitions का कंसॉलिडेटेड ऑर्डर बुक करीब ₹1048 करोड़ था, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 132% ज्यादा है। इस ऑर्डर बुक का लगभग 84% हिस्सा पावर ट्रांसमिशन सॉल्यूशंस डिवीजन से आता है, जबकि करीब 16% हिस्सा न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट से जुड़ा है, जो कंपनी को आने वाले क्वार्टरों के लिए अच्छी रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है।
Read More : डिफेंस सेक्टर में धमाका! HAL के ऑर्डर से 17% भागा यह शेयर…
Advait Energy प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
Advait Energy एल्युमिनियम क्लैड स्टील (ACS) वायर, ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (OPGW), स्ट्रिंगिंग टूल्स, इमरजेंसी रिस्टोरेशन सिस्टम (ERS) जैसे स्पेशल इक्विपमेंट बनाती है, जो हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों और ग्रिड नेटवर्क में उपयोग होते हैं। साथ ही कंपनी ने 2023 से रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन स्पेस में कदम रखा है, जहां यह अल्कलाइन और PEM इलेक्ट्रोलाइजर सिस्टम, फ्यूल सेल सिस्टम और हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशंस जैसे सॉल्यूशंस ऑफर करती है।
रिटर्न रेशियो, शेयर प्राइस
हाल के आंकड़ों के मुताबिक Advait Energy का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) लगभग 26% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) करीब 22% के आसपास बताया जा रहा है, जो कैपिटल एफिशिएंसी के लिहाज से बेहतर स्तर माना जाता है। शेयर बाजार में सोमवार के सत्र में स्टॉक लगभग 2.37% की गिरावट के साथ करीब ₹1547 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि बीते कुछ सालों में इसने लिमिटेड प्राइस रिटर्न दिया है, जिसके बावजूद हाल का फंडामेंटल ग्रोथ ट्रेंड इसे निवेशकों की नजर में लाया है
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।






